09.12.2019
धनबाद।आम आदमी पार्टी के धनबाद विधानसभा प्रत्याशी राजकुमार सोनी ने मतदान के लिए जनता से घर-घर जाकर जनसम्पर्क अभियान चलाया।धनबाद विधानसभा क्षेत्र के अंर्तगत धनसार,प्रेमनगर,जोड़ाफाटक,कुमार टॉकीज़,बीएम कॉलोनी,भुइयाँ धोड़ा,धोवाटाँड़,अशोक नगर,आदर्श नगर और भूली में डोर-टू-डोर चुनावी अभियान चलाया और क्षेत्र की जनता से मिलकर आशीर्वाद माँगा।जिस प्रकार से जनता का समर्थन मिला उससे राजकुमार सोनी न सिर्फ प्रभावित हैं बल्कि उत्साहित भी हैं।राजकुमार सोनी ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ जनसम्पर्क अभियान को चलाया।राजकुमार सोनी ने कहा कि धनबाद की जनता समस्याओं से परेशान हैं।जैसा कि जनता ने बताया कि बिजली,पानी,सड़क,शिक्षा,गन्दगीऔर रोजगार की समस्या जस की तस हैं।राजकुमार सोनी ने जनता से कहा कि एक बार मौका दीजिये।जो काम केजरीवाल जी ने दिल्ली में किया हैं।उसी प्रकार वे भी सभी जन समस्याओं को दूर करेंगे।उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने जो काम किया हैं।ठीक उसी प्रकार धनबाद को भी विकसित किया जाएगा।