08.12.2019
धनबाद।आज दिनांक 8 दिसम्बर 2019 को आम आदमी पार्टी के धनबाद विधानसभा प्रत्याशी राजकुमार सोनी ने मतदान के लिए जनता से घर-घर जाकर जनसम्पर्क अभियान चलाया।धनबाद विधानसभा क्षेत्र के अंर्तगत मटकुरिया , संजय नगर ,कोल बोर्ड कॉलोनी पुटकी से लेकर धैया तक डोर-टू-डोर चुनावी अभियान चलाया और क्षेत्र की जनता से मिलकर आशीर्वाद माँगा।जिस प्रकार से जनता का समर्थन मिला उससे राजकुमार सोनी न सिर्फ प्रभावित हैं बल्कि उत्साहित भी हैं।राजकुमार सोनी ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ जनसम्पर्क अभियान को चलाया।राजकुमार सोनी ने कहा कि धनबाद की जनता समस्याओं से परेशान हैं।उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने जो काम किया हैं।ठीक उसी प्रकार धनबाद को भी विकसित किया जाएगा।