08.12.2019
धनबाद-झरिया विधानसभा सेआजसू पार्टी के प्रत्याशी अवधेश कुमार ने सुदामडीह रिवर साइड ,थाना बस्ती ,कुलटाड परघाबाद आदि क्षेत्रों का सघन- जनसंपर्क कर अपने पक्ष में वोट करने की अपील की।इस दौरान उन्होंने कहा कि झरिया की खुशहाली का चीर हरण करने वाला भाजपा नीम और कांग्रेस करेला के समान है जो लगातार झरिया के संसाधन को लूटने में लगा रहा। झरिया की अस्मिता खतरे में है इसके लिए भाजपा कांग्रेस दोनों समान रूप से जिम्मेदार है।पूर्व मंत्री आबो देवी ने कहा कि झरिया में बंदूक और बारूद की खेती करने वाला कभी शांति का फसल नहीं काट सकता है।आउटसोर्सिंग के माध्यम से क्षेत्र में आतंक का माहौल कायम करने वाला दोनों दल झरिया को बारूद के ढेर पर आसीन कर रखा है ऐसे में एकमात्र विकल्प आजसू पार्टी ही है।जनसंपर्क में रंजीत यादव गुड्डू दिलीप महतो सोनू महतो अरुण यादव बलराम महतो विजय बाउरी सहदेव रंजय रजक शाहनवाज अंसारी संतोष महतो मिंकु सिन्हा गुरुदास रीता देवी दास के अलावे दर्जनों लोग शामिल थे।