08.12.2019
धनबाद। भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा ने जंसमपर्क के दौरान तेलीपाड़ा में संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने झाड़खंड आंदोलन को तीन करोड़ में खरीदा था। कहा कि यह कांग्रेस, जेएमएम, आरजेडी की महागठबंधन यह गठबंधन नही ठग बंधन है। वही राज सिन्हा ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि 370 का विरोध पाकिस्तान ने किया वही 370 का विरोध कांग्रेस ने भी किया था।कहा कि कश्मीर से कन्या कुमारी तक सब एक रहे, इसके लिए एक मात्र उपाय है, चुपे चाप कमल छाप।लोगो से कहा कि 16 तारीख को अपना मत का प्रयोग कर कमल का बटन दबाकर भारी मतों से विजय बनाये, तथा झारखंड में रघुवर की सरकार बना कर विकास करवाये। केंद्र में भाजपा की सरकार है, राज्य में भी भाजपा की सरकार बनाये।वही जागृति मंदिर में मिलन समारोह में राज सिन्हा ने कहा कि धनबाद का विकास हुआ है, औऱ आपलोगो का आशीर्वाद इसी तरह मिलता रहेगा तो धनबाद विकसित शहर होगा।इसके लिए राज्य में बीजेपी की सरकार बनाये।24 घण्टे बिजली की व्यवस्था की जा रही है, तथा 24 घंटे के अंदर ट्रांसफर्मर चेंज किया जा रहा है।तथा घर - घर पानी पहुचाने का काम किया जा रहा है।24 घण्टे मैं आपलोगो के बीच मे हु, चाहे कोई भी काम हो। वही उन्होंने कहा कि पांच वर्षों तक हम सक्रिय रहे है, औऱ विपक्षी घरों में बैठे रहे, ऐसी की हवा खाते रहे है, औऱ आज कहते है कि विकास नही हुआ है।घर से निकले तब न पता चले कि विकास हुआ है या नही।इन क्षेत्रों में किया दौरा कर जंसमपर्क।प्रत्याशी राज सिन्हा का विभन्न क्षेत्रो में भव्य स्वागत किया गया। वही ढोल नगाड़े तथा आतिस बाजी के साथ लोगो ने माला पहनाकर नारा लगाया चुप चाप कमल छाप।सरायढेला, कोलाकुसमा, लिपीपाड़ा, रघुवर नगर, नीलांचल कॉलोनी, बापू नगर, कुंज बिहार, रघुनाथ नगर, बैंक कॉलोनी, सीएमपीएफ कॉलोनी, तेलीपाड़ा, चिरागोडा, झारखंड मैदान, नार्थ लोको टैंक, हटिया, डीएस कॉलोनी, भिस्तीपाड़ा, हिल कॉलोनी, जगलेश क्वाटर, जोडाफाटक, वही जागृति मंदिर में मिलन समारोह में मिलकर लोगो से वोट मांगा।वही इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।जगत महतो, नरेंद्र सिंह,बिपिन सिंह,निर्मल प्रधान,अश्विनी कुमार सिंह,अखिलेश कुमार झा, संजय श्याम शेखर, राजा राम दत्ता, अजय सिंह, गणेश साव, श्यामल राय, सतेंद्र मिश्रा ,अंकेश राज, विकास साव, विकास पासवान, बबलू यादव, इत्यादि भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।