07.12.2019
धनबाद।भारतीय जनता पार्टी के चुनावी कार्यालय हाउसिंग कॉलोनी में मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी झारखंड बनने के 19 वर्ष के बाद पहली बार अपने बूते चुनाव लड़ रहे है। उन्होंने कहा कि एक एक मतदाता अपने बहुमूल्य वोट देकर धनबाद की 6 सीटों को जिताएगी,औऱ एक मजबूत सरकार बनाएगी। मेयर ने कहा कि धनबाद ने विकास की लंबी लकीर खिंची है। कोई भी योजना हो चाहे केंद्र सरकार कि या राज्य सरकार की सभी योजना एक - एक व्यक्ति तक पहुचाने का काम किया जा रहा है।भारतीय जनता पार्टी ने विकास के कार्य को बखूबी से किया है।तथा पांच साल में जो धनबाद का विकास हुआ है, वो धरातल पर है। वही मेयर ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि अलग - अलग लड़ने से भारतीय जनता पार्टी को फायदा हुआ है।विपक्ष का गठबंधन आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के नेतृत्व में चल रही है, जो जेल में बंद है, कांग्रेस और जेएमएम ये तीनो मिलकर लगभग दो साल मधु कोड़ा की सरकार चलाये थे, ये तीनो अपना टेलर दिखा रखा है।जनता इनके एक एक कारनामे से वाकिव है।दो के मुखिया जेल में है और कांग्रेस के बेल पर है। गठबंधन को जनता कभी स्वीकार नही करेगी,क्योंकि यह लूट घसोट की गठबंधन है।जनता गठबंधन की सरकार को नकारा है,जिसका परिणाम 23 को आएगा। वही कहा कि डर और भय की राजनीति अब नही चलेगी, क्योंकि जनता समझ रही है और पट्टाक्षेप कर रही है।बीजेपी ने काम किया है, कही भी भेद भाव रखकर काम नही किया।किसी जाति या सम्प्रदाय का हो सभी को एक माना है। धनबाद के नक्से को बदलने का काम केंद्र व राज्य सरकार के माध्यम से पांच साल में जो लोगो के सोच में नही था वो सभी काम हुआ है।कभी लोगो ने सोचा नही था कि आठ लेंन की सड़क, चौराहे, यहां की गलिया, एक एक घर को स्वच्छ पानी मिलेगा, रोजगार के क्षेत्र में जो पांच हजार तक काम कर रहे है उन्हें बीस हजार तक करने का काम किया जा रहा है।वही इस प्रेस वार्ता में मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थ सारथी,कपिल पासवान,आशीष पासवान इत्यादि मौजूद थे।