07.12.2019
झरिया: शनिवार को भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने झरिया विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों का जोरदार जनसंपर्क किया।इस दौरान उन्होंने घर घर जाकर भाजपा के कार्यकाल में हुए विकास योजनाओं की जानकारी दिया।भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहा कि जिस तरह से नरेन्द्र मोदी जी देश का विकास कर रहे हैं।ठीक उसी तरह से झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास जी भी झारखंड प्रदेश का विकास करने में लगे हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में हम जनता को यह पता चल पाया कि विकास कार्य क्या होते हैं।कांग्रेस के कार्यकाल में जनता पूरी तरह से त्रस्त रही।भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहा कि नॉमिनेशन करने से कोई जनता का नेता नहीं बन जाता।नेता बनने के लिए जनता के बीच जाना होता है।आम जनता की समस्याओं को सुनना और दूर करना पड़ता है। रागिनी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता लगातार 5 सालों तक नजर आते हैं और चुनाव में भी नजर आते हैं।लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता व नेता सिर्फ चुनाव के दरमियान ही नजर आते हैं। भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने शनिवार को झरिया विधानसभा के नगीना बाजार, एमओसीपी कॉलोनी, भौंरा स्टेशन, मुंडा पट्टी, मेन कॉलोनी, गोराई पट्टी, सुदामडीह आदि क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उमेश यादव अभिषेक पांडे, संजय सिंह, रविंद्र मुखिया, वीरेंद्र भुइयां, अजय कुमार, शशिकांत निराला, विशाल श्रीवास्तव, पिंटू विश्वकर्मा, अशोक पासवान, अभिषेक सिंह, रॉकी चक्रवर्ती, अंशु मिश्रा, सौरभ मिश्रा, स्वरूप सुपकार, गोलू सिंह आदि उपस्थित थे।