06.12.2019
AKS डेस्क
धनबाद।आम आदमी पार्टी के धनबाद विधानसभा प्रत्याशी राजकुमार सोनी ने मतदान के लिए जनता से घर-घर जाकर जनसम्पर्क अभियान चलाया।धनबाद विधानसभा क्षेत्र के अंर्तगत जोड़ाफाटक,गाँधी नगर,धनसार ,नई दिल्ली कॉलोनी और कुसुंडा में डोर-टू-डोर चुनावी अभियान चलाया और क्षेत्र की जनता से मिलकर आशीर्वाद माँगा।साथ ही जन समस्याओं को जाना और समझा।जिस प्रकार से जनता का समर्थन मिला।उससे राजकुमार सोनी न सिर्फ प्रभावित हैं बल्कि उत्साहित भी हैं।राजकुमार सोनी ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ जनसम्पर्क अभियान को चलाया।राजकुमार सोनी ने कहा कि धनबाद की जनता समस्याओं से परेशान हैं।जो पहले की स्तिथि थी,आज भी बहुत कमियाँ हैं।जनता परेशान हैं और समस्याओं से त्रस्त हैं।उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने जो काम किया हैं।ठीक उसी प्रकार धनबाद को भी विकसित किया जाएगा।