06.12.2019
AKS डेस्क
झरिया विधान सभा लोजपा प्रत्याशी दीना नाथ ठाकुर ने जन सम्पर्क अभियान चलाकर बस्ताकोला,इंडस्ट्री,खास झरिया,पहाड़ी,इंदिरा आवास,आदि क्षेत्रों का सघन दौरा कर लोगों से बंगला छाप पर वोट देने की अपील किया।श्री दीना नाथ ठाकुर ने जन सम्पर्क के माध्यम से लोगों से कहा कि झरिया की जनता अमन चैन पसंद करती है,जो सिर्फ लोजपा के माध्यम से ही संभव है।इस जन सम्पर्क अभियान में सर्व श्री शशिभूषण पासवान, रामसेवक पासवान रामानंद पासवान, अनिल ठाकुर, मुखिया साव, अजित पासवान, पप्पू पासवान, चंदन ठाकुर, रवि पासवान ,वरुण ठाकुर के अलावे सैकडों लोग शामिल थे।