06.12.2019
झरिया: प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री रघुवर दास के सरकार के खिलाफ झूठा भ्रम फैलाने वाले नेताओं की पोल खुल चुकी है। कांग्रेस नेताओं की हवा भी गुल हो चुकी है। विधानसभा चुनाव में जनता उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी। यह बातें भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने शुक्रवार को कही। रागिनी सिंह ने कहा कि जनता के सामने विपक्ष का ढोंग और कांग्रेस की नौटंकी सामने आ चुकी है।उन्होंने आम जनता से अपील किया कि पोस्टर राजनेताओं से थोड़ा दूर रहें। चुनाव के दरमियान ऐसे नेता भी आएंगे जो सिर्फ पोस्टर में दिखाई देंगे। फिर 5 साल पोस्टर से भी गायब हो जाएंगे। रागिनी सिंह ने कहा कि झरिया में जो भी कमियां होंगी उन्हें मैं दूर करूंगी। झरिया के लोग मेरे परिवार का हिस्सा हैं। इस विधानसभा से मेरा पारिवारिक नाता है।इसलिए यह विधानसभा मेरे लिए सर्वोपरि है।उन्होंने कहा कि यहां के लोगों से ना मैं कभी दूर रही हूं और ना दूर रह पाऊंगी। रागिनी सिंह ने कहा कि जनता का आशीर्वाद और प्यार ही मेरे लिए काफी है। इस दौरान उन्होंने लोगों से 16 दिसंबर को मतदान केंद्र जाकर अपने मत का प्रयोग करने को कहा। रागिनी ने कहा कि कमल छाप पर बटन दबाकर भाजपा को विजय बनाएं। शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने पाथरडीह, परघाबाद, कोल वाशरी आदि क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उमेश यादव, अभिषेक पांडे, साजन सिंह, अभिषेक सिंह, बाबु जैना, रविंद्र मुखिया, महेश सिंह, पूनम देवी, पिंटू विश्वकर्मा, अजय कुमार, मुन्ना सिंह, श्रवण गोराई, रॉकी चक्रवर्ती, वासुदेव प्रमाणिक चीकू महतो उचित महतो जसवंत सिंह मुन्ना वर्मा रंजू यादव आदि उपस्थित थे।