05.12.2019
झरिया: भाजपा के कार्यकर्ता ही हमारी शक्ति हैं। चाहे वह बूथ स्तर के कार्यकर्ता हो या फिर पन्ना प्रमुख। इनके बदौलत ही झरिया को भाजपा का गढ़ माना जाता है। भाजपा के कार्यकर्ता झरिया विधानसभा के हर गांव हर बस्ती में मिलेंगे। यह बातें पूर्व विधायक कुंती देवी ने गुरुवार को बस्ताकोला में कार्यालय उद्घाटन के दौरान कहीं। कुंती देवी ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित और भारत की सबसे बड़ी पार्टी है। विश्व स्तर पर भाजपा का डंका बज रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश निर्माण में लगे हुए हैं, जबकि मुख्यमंत्री रघुवर दास झारखंड का चहुमुखी विकास किया है। इस दौरान विधानसभा प्रभारी सह भाजपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि बस्ताकोला मंडल से ही एक नंबर बूथ आरंभ होता है और विजय भी इसी बूथ से होंगे। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह की जीत में अहम भूमिका निभाएगा। यहां की जनता भाजपा सरकार ही चाहती है। इस दौरान राजकुमार अग्रवाल, अनिल सिंह, रामबालक मुखिया, विनय सिंह, तरुण राय, संजय रवानी, संतोष रवानी, चिंटू शर्मा, अक्षय लाल यादव, अजय निषाद, अजय सोनार, चुन्नू दे, अरुण मिश्रा, पवन सिंह, केतन बेलदार, अमित बाउरी, विनोद साव, राजा पुरषोत्तम, शोभा देवी, लक्ष्मी देवी, शंकर यादव, रामदेव शर्मा, गायत्री देवी, पूजा देवी आदि उपस्थित थे।