05.12.2019
झरिया: बोकारो से लौटने के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा झरिया पहुंचे।झरिया विधानसभा के धनसार के समीप भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह के नेतृत्व में पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि धनबाद की सभी सीटें भाजपा की झोली में गिरेगी।भाजपा के साथ धनबाद की पूरी जनता खड़ी है।झारखंड में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा। आम जनता का आशीर्वाद मिलेगा और झारखंड में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।संबित पात्रा ने कहा कि झारखंड में भाजपा के कार्यकाल में जितना विकास हुआ है।वह आज तक कभी भी नहीं हुआ था।झरिया, धनबाद, सिंदरी, बाघमारा, टुंडी, निरसा के भाजपा प्रत्याशी प्रचंड बहुमत से जीत हासिल कर झारखंड विधानसभा पहुंचेंगे। धनबाद की आम जनता इन प्रत्याशियों को झारखंड विधानसभा भेजने का काम करेगी। संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस व झामुमो की विचारधारा से लोग त्रस्त हो चुके हैं।इसलिए इस विधानसभा चुनाव में जनता इन्हें जवाब देगी।उन्होंने जाते-जाते कहा कि झारखंड की जनता काम चाहती है और कांग्रेस झामुमो आराम।इस दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह, मिल्टन पार्थ सारथी, चुन्ना सिंह, उमेश सिंह, बंटी सिंह, अमित कुमार, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी बप्पी बाउरी आदि उपस्थित थे।