05.12.2019
धनबाद विधानसभा क्षेत्र में धनबाद कांग्रेस प्रतियाशी मन्नान मल्लिक ने वीर कुंवर सिंह कॉलोनी,साव पाड़ा, सरायढेला, अनुग्रह नारायण सिंह कॉलोनी में सघन जन-संपर्क, DRM ऑफिस में कर्मचारियों से मुलाक़ात, मुनीडीह में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन हुआ।जन-संपर्क अभियान के दौरान भारी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने हिस्सा लिया। सरायढेला में महिलाओं ने मन्नान मल्लिक का ज़ोरदार स्वागत किया और भरपूर समर्थन देने का वादा किया। रेलवे के कर्मचारियों ने बताया की आज मौजूदा सरकार की गलत नीतियोँ की कारण रेलवे घाटा में चल रही है।वही कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस-महागठबंधन के प्रत्याशी मन्नान मल्लिक, जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह,वैभव सिन्हा शामिल थे।वही मन्नान मल्लिक ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए है कहा की माननीय विधायक जी विनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय की सौगात की बात करते है।ये कैसा सौगात है धनबाद वासियोँ को।विश्वविद्यालय में न तो पर्याप्त शिक्षक है नाही प्रयाप्त कर्मचारी।विज्ञान के सारे प्रयोगशाला खाली है।किसी भी प्रयोगशाला में पर्याप्त उपकरण मौजूद नहीं हैं।क्या ये हमारे धनबाद के छात्रों के साथ खिलवाड़ नहीं है।धनबाद कांग्रेस प्रतियाशी मन्नान मल्लिक ने बताया की धनबाद और राज्य में महागठबंधन की सरकार आएगी और शिक्षा के सभी साधनो को दुरुस्त किया जायेगा और धनबाद में उच्च शिक्षा की उचित व्यवस्था होगी।कार्यक्रम में मदन महतो, सुन्दर यादव, अवधेश पासवान, प्रसाद निधि, हातिम अंसारी, अमित महतो, सोनू साव, बॉबी देवी, अमित साव, विक्रम सिंह, दिनेश सिंह दुगुर, गोपाल दुबे, मनीष सिंह, प्रदीप सिंह, नागेंद्र सिंह, मनीष सिंह, शंकर सिंह, लाल बाबू, मनोहर भुइया, कयूम खान, विजय पासवान, अशोक यादव, कबिता देवी, सोनी देवी, सावित्री देवी, सुनीता देवी, समरेश सिंह, रोहन चौधरी, संजीव चौहान, संजय कुमार, नविन पासवान, अज़हर अली इत्यादि उपस्थित थे।