04.12.2019
धनबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पि बी एरिया पुटकी कोलियरी, अरलगाड़िया राजपूत बस्ती, शिव शंकर नगर, LCH कॉलोनी, प्रेम नगर, पुटकी 40 क्वार्टर, रानी बांध तालाब मोड, ठाकुर कुल्ही, कोला कुसुमा, न्यू कार्मिक नगर, भूली इ-ब्लॉक में सघन जन-संपर्क अभियान चलाया गया तथा अरलगाड़िया बस्ती में जन-सभा हुआ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस-महागठबंधन के प्रत्याशी श्री मन्नान मल्लिक, पूर्व मंत्री श्री ओ पी लाल, शकील अहमद, प्रखंड अध्यक्ष अवधेश पासवान शामिल थे।जन-संपर्क अभियान के दौरान भारी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने हिस्सा लिया। लोगों ने नाली, बिजली, रोड जाम एवं भीषण जल संकट से कांग्रेस-महागठबंधन के प्रत्याशी को अवगत कराया। लोगों ने बताया की ठीक रात में बच्चों के पढाई के समय बिजली चली जाती है जिसके कारण बच्चों को पढाई लिखाई में भारी नुकसान हो रहा है। लोगो ने ये भी कहा की चुनाव जितने के बाद से विधायक जी उनके क्षेत्र में कभी नज़र नहीं आये।श्री मन्नान मल्लिक ने लोगो से कांग्रेस को वोट देने कि अपील की। उन्होंने बताया की वर्त्तमान विधायक जी लोगो के बीच में भ्रम फ़ैलाने का काम कर रहे है।वो कहते है की उन्होंने अपने कार्यकाल में धनबाद के अंतिम गावं तक बिजली पहुँचायी जबकी मेरे कार्यकाल यानी की मन्नान मल्लिक के कार्यकाल में आखिरी गावं 'जरमा' तक बिजली पहुंच गयी थी।श्री ओ पी लाल ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा की आप सभी 16 दिसंबर को इवीएम मशीन पर दो नंबर बटन दबा कर श्री मन्नान मल्लिक को धनबाद का विधायक चुने।जन-संपर्क अभियान में रामनाथ सिंह, मनबोध सिंह, विजय पासवान, टिंकू सरकार, धुवेंद्र सिंह, विकाश चौरसिया, भोला मंडल, अबुल अंसारी, शकूर अंसारी, अभय कुमार, मनोज कुमार, जीतेन्द्र शर्मा, योगेंद्र पासवान, अनुज पासवान, महेंद्र महतो, कमलेश दास, यशोदा देवी, मीरा देवी, कुसीला देवी, आशा देवी, रूपा देवी, समुद्री देवी, राजेश हाड़ी, विपिन पासवान, किशोरी चौधरी, मिंटू पाल, विजय पाल, सुखदेव दुशाद, कपिल देव पासवान, मैमून खातून, अर्जुन रविदास, सपन महतो, होलिका देवी, पूनम देवी, रेनू देवी, मोतीलाल महतो, दिवाकर महतो, प्रिन्स महतो, श्याम लाल, कविता महतो, श्याम लाल, गंगाधर महतो इत्यादि उपस्थित थे।