04.12.2019
धनबाद : सिंदरी विधानसभा सीट से मासस प्रत्याशी आनंद महतो ने सिंदरी राजा बस्ती ,बारूडीह, लोहार बस्ती, बाउरी टोला, मुंडा बस्ती, सीमाटांड़ ,छाताटांड़, जय हिंद मोड़, कांडरा मे घर-घर जाकर लोगों से जनसंपर्क किया। एवं कांडरा में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने केवल विकास के नाम पर जनता को धोखा देने का काम किया है। उन्होंने जनसंपर्क कर लोगों से क्रमांक संख्या 7 पर कप प्लेट पर वोट देने की अपील की। उन्होंने लोगों से मुलाकात कर चुनाव एजेंडे को समझाया। बताया कि अगर जनता उन्हें यहां से विधायक चुनकर विधानसभा में भेजती है तो वो किसानों और युवाओं के हक की आवाज को विधानसभा में उठाने का काम करेंगे। इसके साथ ही हर वर्ग के विकास और प्रत्येक युवा को रोजगार दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा अपने स्वार्थ की राजनीति करती आई है।राज्य व केंद्र सरकार की पोल खोलते हुये नाकामियों को जनता के सामने रखा गया।आनंद महतो ने कहा कि मासस सिर्फ राजनितिक पार्टी ही नही है,बल्कि एक विचारधारा है।और यह विचारधारा बगैर किसी भेदभाव के सबको साथ लेकर सिंदरी विधानसभा को विकसित करने का है।मासस काफी मजबूत स्थिति है।मासस कार्यकताओं को किसी भी भ्रम में आने की जरूरत नही है।किसका दावा कितना मजबूत है।यह तो आने वाला समय ही बतायेगा। मौके पर उपस्थित थे माले के कृष्णा प्रसाद महतो , सागर मंडल, सुभाष मंडल, किशोर प्रसाद, विजय चौधरी, मासस के सुरेश प्रसाद, मंगल महतो, नूनू हेंब्रम ,छोटन चटर्जी ,एसपी साहू, अजीत मंडल, राजीव मुखर्जी व अन्य लोग उपस्थित थे।