03.12.2019
रिपोर्ट- वरुण वैद्य
धनबाद विधानसभा अंतर्गत बसेरिया चार नंबर, दास टोला, तिवारी बस्ती, रवानी बस्ती,धारिया जबहा, बसेरिया खटाल, गोधर, पुटकी में जन-संपर्क अभियान चलाया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस-महागठबंधन के प्रत्याशी मन्नान मल्लिक पूर्व मंत्री ओ पी लाल,शकील अहमद, रणविजय सिंह शामिल थे।जन-संपर्क अभियान में भारी संख्या में महिला एवं पुरुषों ने हिस्सा लिया। लोगों ने नाली, बिजली, रोड एवं भीषण जल संकट से कांग्रेस-महागठबंधन के प्रत्याशी को अवगत कराया। श्री मन्नान मल्लिक ने लोगो से कांग्रेस को वोट देने कि अपील की। उन्होंने कहा की इस बार प्रदेश में महागठबंधन की सरकार बनेगी और धनबाद की जनता, धनबाद के चौमुखी विकास के लिए उनका हाथ मज़बूत करेगी।श्री ओ पी लाल ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा की आप सोलह दिसंबर याद रखे।सोलह दिसंबर धनबाद की जनता का दिन है।आप सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करके विकास विरोधी सरकार को उखाड़ फेकने का काम करें।उन्होंने कहा की धनबाद का विकास सिर्फ मन्नान मल्लिक हीं कर सकते हैं।मन्नान मल्लिक अपने कामों के अतीत के नीवं पर धनबाद के लोगो के भविष्य का पुनर्निर्माण करेंगे।जन-संपर्क अभियान में विनोद यादव, अनु पासवान, सुनील बनर्जी, गया बाउरी, शान्ती देवी, फुलवा देवी, राज कुमारी देवी, जय प्रकाश चौहान, विक्की पोद्दार, मनीष पाल, रामचंद्र साव, विनोद रवानी, लक्ष्मण तिवारी, हिरा महतो, ईश्वर रवानी, चंडी चरण पाठक, प्रकाश महतो, कैलाश रजवार, सुरेंद्र पासवान, रंजीत रवानी, टुन टुन यादव, वीरेंदर पासवान, भोलू यादव, चन्द्रिका चौहान, रामदेव चौहान, रीना देवी, दुलारी देवी, जाहिर हुसैन, इख़्तेखर आलम, गुड्डू खान, राम गोपाल भुवानिया, फ़िरोज़, दिनेश पासवान, प्रभाकर नोनिया, रामनन्द पोद्दार, दसरथ दास, फ़िरोज़ अंसारी, नीरज यादव, उपेंद्र पोद्दार, विनोद रवानी, महेंद्र दास, अनिल रवानी, मंटू तिवारी, राजित मल्हा, रघुवीर मल्हा, विष्णु रवानी, भूतली यादव, चन्द्रिका चौहान, धर्मा चौहान, कैयुम खान, अवधेश पासवान, अब्दुल समद, फ़िरोज़ इत्यादि उपस्थित थे।