02.12.2019
रिपोर्ट- वरुण वैद्य
धनबाद /भारतीय जनता पार्टी के सांसद पीएन सिंह ने केंदुआ में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा की चुनावी कार्यालय कार्यकर्ताओं की रणनीति का केंद्र होता है। यहां से उन्हें ऊर्जा मिलती है ।उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता शपथ लें कि वे 16 दिसंबर तक अपने क्षेत्र को छोड़कर बाहर नही जाए। जब तक नेतृत्व आपको अनुमति ना दे ।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता प्रति झोपड़ी प्रत्येक घरों में जरूर जाएं। भाजपा के कार्यक्रमों तथा संदेश को पहुंचाने की जिम्मेवारी ले। पक्ष -विपक्ष के दरवाजे पर जरूर जाएं। कोई भी ऐसा घर नहीं है जिसमें केंद्र व राज्य की योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। ऐतिहासिक विजय के लिए कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष हरिप्रसाद लाटा ने कहा कि केंदुआ भारतीय जनसंघ के समय से ही से गढ़ रहा है ।इस मौके पर जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि धनबाद विधानसभा सीट संगठनात्मक आधार पर व्यूह रचना का केंद्र रहा है। यह सीट 1995 से लगातार भाजपा के पास है। इस बढ़त को निरंतर जारी रखने के लिए कार्यकर्ताओं को तन मन धन से लग जाना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सीपी सिंह ने किया तथा संचालन तमाल राय, ने की इस मौके पर नितिन भट्ट,राजीव राय भट्ट, श्याम गुप्ता, अभिमन्यु सिंह, सतीश सिंह, आनंद खंडेलवाल, राजेंद्र पासवान , अमित कुमार वर्मा, राजेश कुमार गुप्ता, रविंद्र कुमार पासवान ,मेघनाथ वर्मा, रंजीत यादव ,सुदामा चौहान, बद्री रविदास,राजेश साव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।