02.12.2019
झरिया: भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रागिनी सिंह ने झरिया शहर का जोरदार जनसंपर्क किया।इस दौरान रागिनी सिंह ने कहा कि झरिया में कोने कोने तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया है। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई है।रागिनी ने कहा कि चुनाव के बाद समस्याओं को दूर करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद हर बचे हुए काम को करवाऊंगी। रागिनी सिंह ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में विकास का कार्य देख विपक्षी बौखला गए हैं।आगामी 5 सालों में भी इतना काम होगा कि विपक्षी नजर नहीं आएंगे।इस दौरान दिलीप भारती, अजय वर्मा, संजू वर्मा, राज माली, दिलीप अडवाणी, अरिंदम बनर्जी, शैलेश सिंह, सुमित सिंह, राणा मनीष सिंह, सुदर्शन वर्णवाल, भोला सिंह, पप्पू शर्मा, सपन मजूमदार, मनोज दे, सहदेव मुखर्जी, परमेश्वर स्वर्णकार, मुन्ना पांडे, धीरेन महतो, जगन्नाथ चक्रवर्ती, रंजीत पासवान, जितेंद्र गुप्ता, अजय साव, सुजीत साव, विश्वनाथ साव, अमन चंद्रवंशी आदि उपस्थित थे।