02.12.2019
AKS डेस्क
धनबाद।धनबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा समेत जिले के सभी भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में सांसद पशुपति नाथ सिंह ने सोमवार को सवांददाता समेलन कर कहा कि कोई भी विपक्षी उम्मीदवार जनता के सुख दुख में साथ खड़ी नही रही है, और न ही जनता के पक्ष में कोई आन्दोलन किया है,चुनाव के वक्त सिर्फ और सिर्फ वोट मांगने के लिए खड़े हो जाते है। वही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर सुख दुख में जनता के साथ रही है और रहेगी।बताया कि इस चुनाव में पिछले चुनाव के मुकाबले भाजपा ज्यादा मजबूती से लड़ रही है।पांच वर्षों में हमारी केंद्र और राज्य की सरकार ने जो काम किया है उसकी उपलब्धियों को लेकर हम जनता के बीच जा रहे हैं।पांच साल सरकार चलने के बाद हमारी केंद्र सरकार को जिस तरह से देश की जनता ने स्वीकार किया उसी तरह राज्य में हमारी सरकार को इस विधानसभा चुनाव में भी जनता का आशीर्वाद मिलेगा।पहले से अधिक सीट इस बार जनता हमे देगी।भाजपा का दावा है कि धनबाद की सभी सीटें भाजपा की झोली में जाएगी।विपक्ष पांच वर्षों तक नही दिखी है।वहीं सिंदरी विधानसभा सीट पर पूछे गए सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि बहुत सोच समझकर पार्टी ने सिंदरी में उम्मीदवार दिया है।उनसे कोई शिकायत किसी कार्यकर्ता को नही है।निरसा से भी लाल झंडा उखड़ जाएगा। वहीं प्याज को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि आचार संहिता को लेकर सरकार कोई कदम नहीं उठा सकती है अन्यथा सस्ते दर पर प्याज हम जरूर झारखण्ड की जनता को उपलब्ध करातें।उन्होंने कहा कि 6 विधानसभा में कोई टक्कर नही दे रहा है,सभी जगह हमलोग आगे है।वही इस प्रेस वार्ता में पूर्व जिला अध्यक्ष हरि प्रकाश लाटा,जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह,नगर अध्यक्ष निर्मल प्रधान,मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थ सारथी,उमेश सिंह,प्रभात रंजन,चुनना सिंह,रवि सिन्हा,अमर लाल,अमरजीत कुमार,पंकज सिन्हा के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।