01.12.2019
AKS डेस्क
धनबाद।भारतीय जनता पार्टी के धनबाद विधानसभा प्रत्याशी राज सिन्हा का मन्नान मलिक के गढ़ बरटांड़ हाउसिंग कलोनी में नागरिक समिति के द्वारा भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया।वही नागरिक समिति के कार्यकर्ताओ ने अपने संबोधन में कहा कि राज सिन्हा ने आज तक जात पात तथा हिन्दू मुस्लिम में भेद भाव नही किया।वही कहा कि इस बार दो लाख का लक्ष्य पार कर राज सिन्हा को जितना है।अलगाव वादियों तथा नफरत फैलाने वालों को शिकस्त देना है।वही विधायक राज सिन्हा ने कहा कि विश्वविधायलय के बाद हमने दो संकल्प लिया है ओभर ब्रिज और हवाई अड्डा दो आवश्यक मुद्दों पर काम करूंगा।उन्होंने कहा कि मै धनबाद का हु और धनबाद का ही रहुगा।आप सबो ने मुझे इतना सम्मान दिया तथा आप सबो का प्यार देख भावुक हो गया।उन्होंने कहा कि जो सुख दुख में साथ नही रहते उनको बताइये की आप पांच साल हमारे सुख दुख में साथ दीजिये तथा धनबाद का विकास करवाये।वही उन्होने कहा कि विपक्ष मेरे से डिबेट करे कि उन्होंने कितना विकास किया है।हर गाँव मे पानी पहुचाया,दर्जनों तालाब खोदवाय,पुल बनावाया गया।उन्होंने कहा कि मैं लगातार प्रयास कर रहा हु,की धनबाद का विकास हो।लोग कहते थे कि राज सिन्हा एक अच्छा आदमी है,उस पर दाग म लगे इस लिए चिंतित रहता हूं।आपने दायित्व को अच्छे ढंग से निभाने का काम करता हु।आप सबो का एक मत मुझे दीजिये।आपकी जितनी अपेक्षाये है उन पर मैं खरा उतरूंगा।मौके पर प्रेम प्रकाश पासवान ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिलाध्यक्ष चंद शेखर सिंह एवं राज सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी का पट्टा पहनाकर एवं बैच लगाकर भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित किया।वही इस कार्यक्रम में नागरिक समिति अध्यक्ष मनोरंजन सिंह,जगदीश प्रसाद सिंह,एनके कर्ण, एस के सिन्हा,निरंजन सिंह, मुरारी,अशोक पाल,प्रेम प्रकाश पासवान,अरविंद,गोपाल,प्रभात कुमार,राजा,मिथलेश राम,राजकुमार मंडल,रणविजय सिंह,साकेत यादव,राकेश तिवारी,सुमन तिवारी,बबलू सिंह,बबन सिंह,इत्यादि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता तथा स्थानिय लोग उपस्थित थे।