30.11.2019
झरिया: झरिया बाजार और झरिया का शहर मेरे घर जैसा है। यहां की दिक्कतें और समस्याएं मेरी खुद की समस्याएं हैं। यह बातें भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने शनिवार को जनसंपर्क के दौरान कही। रागिनी ने कहा कि चुनाव के दरमियान कांग्रेस के लोग आकर झूठा वादा करते हैं। अगर उनको झरिया के प्रति इतना ही दर्द होता तो 5 साल झरिया के जनता के बीच और व्यवसाय वर्ग के बीच होते। उन्होंने कहा कि व्यवसाव्यवसाय वर्ग के साथ हम लोग हमेशा ही खड़े रहते हैं। झरिया बाजार भाजपा का गढ़ माना जाता है और हमेशा ही भाजपा ही रहेगा। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने डोर टू डोर आम जनता से संपर्क कर 16 दिसंबर को होने वाले मतदान में कमल छाप पर बटन दबाकर वोट देने का आह्वान भी किया।शनिवार को रागिनी सिंह ने झरिया शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया इस दौरान उन्होंने डोर टू डोर संपर्क कर 16 दिसंबर को भाजपा के प्रति वोट देने का अनुरोध भी किया। इस दौरान दिलीप भारती, दिलीप आडवाणी, पार्षद सुमन अग्रवाल, चंदन कुमार, राणा मनीष सिंह, अरुण जयसवाल, सुनील साव, अरुण साव, पप्पू साव, विनोद गुप्ता, अनिल साव, शैलेश सिंह, संजय अग्रवाल, सहदेव मुखर्जी, रवि साव, नंदकिशोर शर्मा, सुजीत साव, गोविंद शर्मा, अरिंदम बनर्जी, मोनू वर्णवाल, सुदर्शन वर्णवाल, पंकज सिंह आदि उपस्थित थे।