28.11.2019
धनबाद
38 सिंदरी* विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता श्याम नारायण राम के समक्ष रमेश कुमार राही (जेवीएम) एवं निर्दलीय प्रत्याशी हीरालाल शखवाल ने नामांकन किया।वही अरूण कुमार सिंह और अमरेश कुमार सिंह ने नॉमिनेशन फॉर्म खरीदा।39 निरसा* विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री संदीप कुमार दोराईबुरू के समक्ष उमेश गोस्वामी (एनसीपी), बामा पद बाउरी (बीएसपी), अशोक कुमार मंडल (झामुमो) तथा अवधेश कुमार दास (पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक) ने नामांकन पत्र दाखिल किया।किरण देवी तथा अनिता पासवान ने नॉमिनेशन फॉर्म खरीदा।40 धनबाद* विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी श्री राज महेश्वरम के समक्ष बहुजन समाज पार्टी के राम जनम प्रसाद, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के विनोद चंद्रवंशी, सरोज कुमार सिंह (जेवीएम) प्रजातांत्रिक, मनिलाल महतो (झारखंड मुक्ति मोर्चा उलगुलान), राज कुमार सोनी (आप), बीरू आनंद (मार्क्सिस्ट कोर्डिनेशन) तथा निर्दलीय प्रत्याशी रंजीत सिंह उर्फ बबलू, प्रेम प्रकाश पासवान तथा संजय पासवान ने नामांकन किया।मेराज खान एवं सुरेन्द्र कुमार ने नॉमिनेशन फॉर्म खरीदा।41 झरिया* विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था) श्री अनिल कुमार के समक्ष ऐजाज खान (बहुजन समाज पार्टी), पूर्णिमा नीरज सिंह (इंडियन नेशनल कांग्रेस), जानकी देवी (आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया), योगेंद्र यादव (झारखंड विकास मोर्चा), सहजादी खातून (जन संघर्ष विराट पार्टी) तथा निर्दलीय प्रत्याशी शिवचरण शर्मा, सूरज सिंह व रवीन्द्र कुमार सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया।दिनानाथ ठाकुर ने नॉमिनेशन फॉर्म खरीदा।42 टुंडी* विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता श्री सतीश चंद्र के समक्ष बिक्रम पाण्डेय (भाजपा), दीपनारायण सिंह (आप), मोतिलाल किस्कु (निर्दलीय), सबा अहमद (जेवीएम), कामा प्रसाद साहु (समाजवादी पार्टी) तथा मुन्ना विश्वकर्मा (एनसीपी) ने नामांकन किया।43 बाघमारा* विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण श्री संजय कुमार भगत के समक्ष जलेश्वर महतो (कांग्रेस), संतोष कुमार दुबे (आप), संतोष कुमार महतो (जेवीएम) तथा निर्दलीय प्रत्याशी अमरेन्द्र कुमार, विनायक कुमार गुप्ता एवं नितेश ठक्कर ने नामांकन पत्र दाखिल किया।पिन्टु कुमार गुप्ता तथा अजमुल अंसारी ने नॉमिनेशन फॉर्म खरीदा।