26.11.2019
झरिया: भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने मंगलवार को भूलन नया धौडा, लोदना रेलवे कॉलोनी, भागा, डिगवाडीह परघाबाद आदि क्षेत्रों का दौरा किया। भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्या मेरी समस्या है। उसका निदान ही मेरी पहली प्राथमिकता है। भाजपा के कार्यकाल में जितने भी विकास कार्य हुए हैं, वह आज तक किसी भी सरकार में नहीं हुआ है। चाहे वह आयुष्मान भारत कार्ड हो या फिर उज्ज्वला योजना के तहत गैस चूल्हा देना। कांग्रेस की सरकार में कभी भी स्वच्छता पर वार्ता तक नहीं किया गया। परंतु भाजपा के कार्यकाल में हर गरीब के घर शौचालय बनवाए गए। मैं झरिया की जनता से आशीर्वाद लेने आई हूं। मैं ही झरिया के लोगों के लिए काम भी करूंगी। इस दौरान उपेंद्र विश्वकर्मा, राजाराम पासवान, महावीर पासवान, उमेश यादव, पार्षद जय कुमार, पप्पू साव, अजय निषाद, ललन पासवान, प्रदीप सिन्हा, धर्मेश नोनिया, रंजय सिंह, रोहित बिद, अरुण नोनिया, पूनम देवी धर्मवीर पासवान, वीरेंद्र वर्मा, नौशाद खान, रजनीश सिंह, कल्याणी देवी आदि उपस्थित थे।