26.11.2019
झरिया: भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह को नाई समाज ने मंगलवार को अपना समर्थन दे दिया। समाज के वरिष्ठ नेताओं ने एक स्वर में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पूरा समाज रागिनी सिंह एवं भाजपा के लिए काम करेगा। समाज के नेता सह भौंरा के अध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने देश व राज्य का विकास किया एवं छोटे से छोटे व गरीब तबके के लोगों के बारे में सोचती है। इसलिए हम भाजपा के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह के लिए पूरा समाज एकजुट होकर काम करेगा व वोट दिलाने के लिए सजग करेगा। वही डिगवाडीह के अध्यक्ष मंटू ठाकुर ने कहा कि रागिनी सिंह लगातार समाज का काम करती आ रही हैं। भाजपा ने इन पर विश्वास जताया है। इसलिए हम इन्हें हर संभव मदद करेंगे। भाजपा हर वर्ग के अनुकूल योजनाएं लाती हैं और कई योजनाएं धरातल पर भी उतरी हैं। उन्होंने कहा कि पूरा समाज इन के लिए खड़ा है और रहेगा। झरिया के कुलदीप कुमार शर्मा ने कहा कि विधायक संजीव सिंह ने भी हमारे समाज के लिए कई प्रकार के काम किए हैं और भाजपा पूरे देश हित में सोचती है। इसलिए हम अपने पूरे समाज के सदस्यों के साथ भाजपा प्रत्याशी रागनी सिंह के साथ चुनाव में खड़े रहेंगे। उन्हें अपना पूर्ण बहुमत भी देंगे। इस दौरान सत्यनारायण शर्मा, कालेश्वर ठाकुर, राम चंद्र ठाकुर, दिनेश ठाकुर, अशोक शर्मा, मंटू ठाकुर टिंकू ठाकुर, विवेक प्रसाद, आनंद कुमार, शर्मा नरेश, शर्मा अनिल शर्मा, पुनीत शर्मा, देव चंद्र ठाकुर, रामाश्रय शर्मा आदि उपस्थित थे।