25.11.2019
कतरास
केनरा बेंक कुमारजोरी शाखा उपभोक्ताओ के लिए मजाक बनकर रह गया।बैंक के आला प्रबंधक हाथ पर हाथ धरे बैठे है।गरीब पेंशनधारी हाल बेहाल है।कोई देखने सुनने वाला नही है।विगत २० दिनो से लिंक नही रहने के कारण बैंक का कामकाज पूरी तरह ठप है।इलाके मे सड़क बन रही है। जिसके कारण लिंक केबल काट दिया गया।बार बार शिकायत करने के बावजूद सड़क बनाने वाली कंपनी द्वारा केबल दूरस्त नही किया जा रहा है।जिसका खामियाजा गरीब गुरबा खाता धारको को झेलना पड़ रहा है।बुढ़ा बुढ़ी असहाय पेंशनधारी सुबह तो पहुंचता है लेकिन बेंरग निराश होकर लौट रहा है।चेहरे पर मायुसी साफ झलक रही है।कुल मिलाकर कहा जाए तो ये २० दिन गरीब पेंशनधारियों के लिए अभिषाप बनकर रह गया है।दुर्भाग्य कि क्षेत्र मे दर्जनो तथाकथित जनता का रहनुमा विचरण कर रहा है।लेकिन गरीब असहाय के प्रति किसी की दिलचस्पी नही है।