21.11.2019
रिपोर्ट- वरुण वैद्य
पुटकी धनबाद विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस प्रत्याशी मन्नान मल्लिक की जीत सुनिश्चित करने को लेकर जनसम्पर्क अभियान एव युवा संवाद कार्यक्रम पुटकी पी वी एरिया गेस्टहाउस में कार्यक्रम हुआ।जिसमे मुख्य रूप से मयूर शेखर झा व विशिष्ठ अतिथि के रूप मे झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अभिजीत राज उपस्थित हुए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मयूर शेखर झा ने कहा की आज भाजपा ने युवाओ को बेरोजगार कर दिया और कहते है पकौड़े तलो कांग्रेस की जरूरत आज देश को है।युवा अपने भविष्य के लिए कांग्रेस वोट करे ओर मन्नान मल्लिक जी को भारी मतों से जिताए वही अभिजीत राज जी ने कहा की आज भाजपा 370 की बात करती राम मंदिर की बात करती है राम हमारे भी आदर्श है पर हम दिल से राम को चाहते है और भाजपा राजनीतिकरण करती है पर विकास की बात नही करती रघुवर दास ने मोमेंटम झारखंड के नाम पर लुटने का काम किया है मन्नान मल्लिक जी ने पांच साल मे जो विकास किया था आज के विधायक उनका आधा भी नही कर पाए धनबाद आज भी बिजली पानी के लिए तरस रही है मगर ये नाच देखने मे व्यस्त है।कार्यक्रम में पप्पू पासवान, मंटू दास, अमरेन्द्र चौधरी, अछेवर प्रसाद, राजु दास, विक्की कुमार, रोहन चौधरी, बबलू दास, महावीर महतो, रवि कुमार, निर्मल दास, बिजेंद्र कुमार, छोटू राय आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।