19.11.2019
झरिया: भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य सह बंगाल के प्रभारी विनय सिंह और भाजपा किसान मोर्चा युवा के प्रदेश संयोजक अभिषेक सिंह ने अपने समर्थकों के साथ रागिनी सिंह से मुलाकात किया,भाजपा नेताओं ने रागिनी सिंह को हर संभव मदद का आश्वासन दिया,भाजपा नेता अभिषेक सिंह ने कहा कि इस बार झारखंड में 65 पार का लक्ष्य पार्टी ने रखा है हम उससे कहीं अच्छा प्रदर्शन करेंगे जिसमे झरिया भारी बहुमत से जीतेंगे, रागिनी सिंह के रूप में भाजपा ने उम्मीदवार घोषित करने साथ ही यह हर भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती हैं कि कैसे हम भाजपा नेतृत्व को सबसे बड़ा जीत झरिया से हासिल करें,रागिनी सिंह ने भी कहा कि यह चुनाव हम नहीं बल्कि भाजपा हर एक कार्यकर्ता लड़ रहे हैं,आपके आ जाने से विपक्षी को मुहतोड़ जवाब मिल जाएगा जो क्यों आरएसपी कॉलेज प्रकरण में हमे घेर रहे थे,आपके द्वारा क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं 9 हज़ार लोगों लाभन्वित किया गया है जिसका फायदा हमे मिलेगा, इस दौरान जितेंद्र प्रसाद, विक्रम कुमार,रणधीर कुमार,रवि सिंह, मनोज यादव, अविनाश सिंह, मेघु यादव,अमन कुमार,निखिल कुमार आदि उपस्थित थे।