19.11.2019
रिपोर्ट:- AKS डेस्क
झरिया: भाजयुमो की टीम ने मंगलवार से झरिया विधानसभा में डेरा डाल दिया है। साथ ही झरिया विधानसभा के प्रत्येक मंडल में जनसंपर्क अभियान भी शुरू कर दिया है। मंगलवार को विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया गया। वहीं भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह ने नुक्कड़ सभाओं को भी संबोधित किया। जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा सरकार की योजनाओं को लेकर घर-घर तक पहुंच रही है। हमारे जन संपर्क अभियान के दौरान लोगों को यह भी जानकारी दी जा रही है कि कौन-कौन सी योजनाएं भारतीय जनता पार्टी की सरकार में धरातल में उतरी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ना सिर्फ जीत रही हैं बल्कि बहुमत का प्रतिशत भी काफी अधिक रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा झरिया विधानसभा में प्रचंड बहुमत से जीतने जा रही है। आगे कहा कि भाजपा की जीत में भाजयुमो की भी अहम भूमिका होगी। इस दौरान युवा मोर्चा की पूरी टीम ने झरिया विधानसभा के भूलन बरारी, नया धौडा, बूढ़ी बांध, 16 नम्बर, लंका नगरी आदि जगहों में जनसंपर्क किया। भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान भाजयुमो जिलाअध्यक्ष अमलेश सिंह, जिला महामंत्री तमाल राय, जिला मंत्री राणा मनीष सिंह, रवि मिश्रा, लोदना मंडल अध्यक्ष रोहित बिंद, धर्मेश कुमार, मुन्ना बाउरी, अरूण नोनिया, मिन्तु देवी, गौरी देवी, मीरा देवी, फेक्नी देवी, सजल पाल, बप्पी बाउरी आदि उपस्थित थे।