19.11.2019
रिपोर्ट:- वरुण वैद्य
धनबाद के केंदुआ स्थित गोधर कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री झारखण्ड सरकार सह धनबाद कांग्रेस प्रत्याशी मन्नान मल्लिक ने स्व .इंदिरा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर जंयती मनाया।इस दौरान उन्होने कहा कि भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवम्बर 1917 को इलाहाबाद में हुआ था।उनके देश के प्रति निष्ठा तथा देशहित मे ली जाने वाले कठोर फैसलों के कारण देश उन्हें ''आयरन लेडी'' के रूप मे याद करते हैं। कहा जाता है इंदिरा गांधी अपनी प्रतिभा और राजनीतिक दृढ़ता के लिए आज भी विश्व भर में जानी जाती हैं।वही कोंग्रेस प्रत्याशी मन्नान मल्लिक ने कहा कि चुनाव को लेकर क्षेत्र में जन संपर्क अभियान तेजी से चल रहा है।लोगो का आशीर्वाद मिल रहा है।इस बार धनबाद में बदलाव जरूर दिखेगा।मौके पर लक्ष्मण तिवारी रामगोपाल भुवानिया जयप्रकाश चौहान श्रीराम चोरसिया अनु पासवान मनोवर आलम,सुरेंद्र प्रसाद,रामचंद्र चौहान,शारुख खान,सुन्दर यादव,फुलेश्वरी देवी आदि कॉंग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।