13.11.2019
रिपोर्ट- सिटी संवाददाता
धनबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का टिकट लेकर धनबाद स्टेशन पहुँचे मन्नान मल्लिक का कार्यकताओ ओर समर्थको ने किया जोरदार स्वागत।कार्यकर्ताओ की भीड़ ऐसी रही कि स्टेशन परिसर में अफरा तफरी मची रही। धक्कम धुक्की की नोबत आई। एक एक कार्यकर्ताओ ने मन्नान मल्लिक को माला पहनाकर उनका स्वागत करने की होड़ लगी थी। नारेबाजी के बीच मन्नान मल्लिक प्लेटफॉर्म संख्या एक से कार्यकर्ताओ के साथ स्टेशन के बाहर आये। यहाँ पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सर्वे सर्वा सोनिया गांधी ने एक बड़ी जिम्मेवारी सौपी है। धनबाद की जनता ने चाहा और पार्टी के कार्यकर्ताओं के बल पर धनबाद से जनप्रतिनिधि चुनकर गया तो निश्चित ही एक तेज गति के साथ धनबाद का चमुखी विकास करेंगे।साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं में नाराजगी को लेकर कहा कि इस प्रजातन्त्र में कुछ विरोध भी करते है वही कुछ अच्छा भी बोलते है। पार्टी ने टिकट देकर जो आस्था व्यक्त की है उसपर खरा उतरने का काम करेंगे।मन्नान मल्लिक ने कहा अभी बिल्कुल स्वस्थ हु और चुनाव लड़ने के लिए तैयार भी हूँ।वही धनबाद विधानसभा से भाजपा प्रत्यासी राज सिन्हा के आशिर्वाद वाले बयान पर मन्नान मल्लिक ने कहा कि अगर राज भाजपा प्रत्यासी नही होते तो आशीर्वाद जरूर देते ,लेकिन राज की किस्मत खराब है कि वो भाजपा प्रत्यासी है।