19.10.2019
AkS डेस्क
धनबाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री रमेश टू डू एवं जिला उपाध्यक्ष युवा नेता मुकेश सिंह की अध्यक्षता में सैकड़ों की तादाद में पूरे जिले से कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना हुए सुबह का कुछ माहौल ही अलग था जब काफिला रांची के लिए रवाना हुआ कार्यकर्ता में काफी जोश और उत्साह था साथ ही गोविंदपुर के उप प्रमुख श्री डीएन सिंह की अध्यक्षता में सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता राँची के लिए रवाना हुए।वही हमारे संवाददाता से बाते करते हुए झामुमो के जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह ने कहा की वर्तमान रघुवर सरकार अपनी कहीं गई एक भी वादों को पुरा नहीं कर पाईं हैं, यें सरकार युवा, महिला, दलित,आदिवासी, मूलवासी विरोधी हैं, ये सरकार पूंजीपतियों की सरकार हैं यें सरकार यहां के लोगों की जमीनों को छिन्न कर पूंजीपतियों के हाथों में बेचना चाहती हैं।इस लिए हम सभी इस अहंकारी रघुवर सरकार को उखाड़ने फैकने का संकल्प लेना हैं ओर हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनाना हैं।और इस बार झारखंड में बदलाव निश्चित है।