18.10.2019
भगतडीहः विधायक संजीव सिंह की पत्नी सह भाजपा नेत्री रागिनी सिंह शुक्रवार को बस्ताकोला स्थित राजकली स्कूल पहुंची। वहां उन्होंने क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय मंत्री संजय तिवारी के माता के निधन के उपरांत उनसे मिली। भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने उन्हें ढ़ाढस बंधाया और कहा कि इस दुख की घड़ी में हम सभी आपके साथ हैं। रागिनी सिंह ने संजय तिवारी से उनके मां के मृत्यु के कारण जाना व परिवार का हालचाल पूछा। हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। रागिनी ने कहा कि आप हमारे अभिभावक की तरह हैं जहां भी आवश्यकता होगी मैं वहां आपके साथ खड़ी मिलूंगी। इस दौरान भाजपा नेता स्वरूप भट्टाचार्य, बाबु जैना, बप्पी बाउरी, अभिषेक सिंह, रंजीत रवानी, मनोज गोप, पिंकू चौबे, छोटू सिंह, पंकज सिंह पिंटू, राहूल सिंह, बबलू दुबे, सेलो पासवान आदि उपस्थित थे।वहीं भाजपा नेत्री रागिनी सिंह मृतक मनोज साव की पत्नी से मिली। साथ ही आर्थिक सहायता भी दी। इसके अलावा भलगोरा काली मंदिर स्थित सूरती देवी से भी मिलकर आर्थिक सहायता दिया। सूरती देवी ने कहा कि लंबी बीमारी के कारण उनके पति का निधन हो गया है। रागिनी ने कहा कि हर संभव इन परिवार के मदद करने को तैयार हूं। इस दौरान पार्षद किरण देवी, पार्षद शैलेंद्र सिंह,दिलीप अडवाणी, लंबू मिश्रा, गौरव सिंह, इश्तियाक खान, जीतू पासवान, रघु कुमार, टुन्ना सिंह, राजेश रवानी, साजन सिंह आदि उपस्थित थे।