17.10.2019
रिपोर्ट- AKS डेस्क
धनबाद/रघुवर दास ने गोधर मैदान में किया जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित दूसरे दिन जन यात्रा की शुरूवात मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस से निकल कर पूजा टाकीज चोक से की ।जहा युवा नेता अमरेश सिंह ने सीएम को माला पहना कर स्वागत किया इसके बाद रंगाताड़ बैंक मोड़ होते हुए धनबाद के गोधर मैदान पहुंची जहाँ जन आशीर्वाद यात्रा को संबोधित करते हुए सीएम रघुवर दास ने कहा कि 500 करोड़ का रेडी टू इट हमारी सखी मंडल की 40 हजार बहने बनाने एवम डस्ट्रिब्यूट करेगी।80 हजार बच्चों को स्कूल ड्रेस सखी मंडल की बहन बनाया करेंगी।1 रुपये में महिलाओं के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री हो रही है।साथ ही कहा बलात्कार को घटना सभ्य समाज पर कलंक है।वैसे युवा जो कॉलेज नही जा सकें उन्हें स्किल डेवलपमेंट कर रोजगार दे रही है सरकार।बन्द हो रही हार्डकोक प्लांट के लिए लाल झंडे को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि अब लाल झंडा की गुंडागर्दी नही चलने देगी।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गरीबों, महिलाओं और बेरोजगारों के लिए कुछ करने के लिए आई है।ये सरकार को तब तक बनाये रखिये जबतक की झारखण्ड की सम्पूर्ण जनता खुशहाल न हो जाये।इसलिए छह की छह सीटें भाजपा के नेतृत्व में जिताने का काम करें।दीपावली में मां लक्ष्मी तभी आएगी जब आप कमल को जिताकर विधानसभा भेजने का काम करें।कांग्रेसियों एवं अन्य की जमानत जप्त करा दें।कांग्रेसियों की तुलना चिरकुट से कर दी और कहा कि ये कांग्रेसिया 67 सालों तक क्यों नही विकाश किया।कांग्रेसियों को चोट्टा नामक अपशब्द से संबोधित किया और कहा कि गरीब को ठगने का काम कांग्रेस ने किया।पैसा देकर वोट खरीदने वालों को जवाब देना इस बार वोट के खरीदार को जनता जवाब दे।झारखण्ड मुक्ति मोर्चा को झारखंड मुद्रा मोचन पार्टी का नाम देते हुए उसपर जमकर कटाक्ष किया।जेएमएम ने बिनोद बिहारी महतो को सम्मान देने का काम नहीं किया वही हमारी सरकार ने विनोद बिहारी महतो को सम्मान देकर BBMKU बनाने का काम किया वही जे एम एम ने झारखंड के आंदोलनकारियों को सम्मान नहीं दिया। वही हमारी सरकार ने झारखंड के आंदोलन कारियों को सम्मान देने का काम किया। तृतीय और चतुर्थ वर्ग की नौकरी स्थानीय निवासियों के लिए रिजर्व किया। वही कई मुखिया आज भाजपा में शामिल हुए।वही रंजीत सिंह ,अशोक यादव , विवेक गुप्ता सहित कई लोगों को मुख्यमंत्री ने पटा पहनकर पाटी में शामिल किया।वही इस कार्यक्रम में धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह धनबाद मेयर चंद शेखर अग्रवाल धनबाद विधायक राज सिन्हा गणेश मिश्रा जिला परिषद अध्यक्ष रविचंद्र गोराई अनीता गोराई जिला परिषद सदस्य प्रियंका पाल देवाशीष पाल अमरेश सिंह जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह मनोज मला कार नितिन भट्ट मानस प्रसून सहित कई भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।