16.10.2019
धनबाद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तेतुलमारी में विज्ञान मेला का आयोजन किया गया ! मेले का उदघाटन, कार्यक्रम के मुख्या अतिथि B.C.C.L. कतरास क्षेत्र संख्या _4 के महाप्रबंधक माननीय जीतेंद्र मल्लिक ने किया , उक्त मौके पर विशेष रूप से वार्ड संख्या _4 के पार्षद श्री छोटू सिंह और विद्यालय अध्यक्ष श्री पंकज सिंह मौजूद थें।प्रदर्शनी में बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण , जल संरक्षण ,आधुनिक एंव पौराणिक खेती , प्रदुषण से सम्बंधित कई मॉडल तैयार किये थे ! अंत में श्री मल्लिक ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए अपने दैनिक जीवन में विज्ञान के महत्व को बताया। मौके पर प्राचार्य अर्जुन सिंह , आचार्य में विज्ञान विभाग प्रमुख निर्मल उपाध्याय , वीरेंद्र सिंह , अशोक सिंह , सकुंतला जी , कृष्णा सिंह , अवधेश सिंह , राहुल सिंह , राजकुमार महतो के अलावे सैकड़ों बच्चें उपस्थित थे !