15.10.2019
रिपोर्ट- वरुण वैद्य
धनबाद
झरिया झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास जी का जोहार जन आशीर्वाद यात्रा अगामी 16 अक्टूबर को झरिया विधानसभा पहुँचेगी।जोहार जन आशीर्वाद यात्रा में मौजूद मुख्यमंत्री रघुवर दास झरिया विधानसभा का दौरा करेंगें और जन आशीर्वाद लेगें।इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के झरिया टैक्सी स्टैंड में एक सभा को संबोधित भी करेगें। झरिया विधायक संजीव सिंह की धर्मपत्नी रागिनी सिंह ने झरिया कतरास मोड़ भाजपा कार्यलय में पर एक प्रेसवार्ता कर कार्यक्रम के विषय में विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने बताया कि 16 अक्टूबर को माननीय मुख्यमंत्री रघुवर दास का आगमन होना हैं जिसको लेकर तैयारी चल रही हैं।लगभग 30 हजार की संख्यां में कार्यकर्ता माननीय मुख्यमंत्री जी को चासनाला में स्वागत करेगें झरिया चार नंबर टैक्सी स्टैंड में पहुँच कर यहाँ सभा को संबोधित करेगें।इस सभा मे काम से कम 50 हजार की भीड़ होने की संभावना हैं।वहीं उन्होंने ये भी कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने झारखंड में इतनी विकास योजनाओं पर काम किया हैं कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस बार भी रघुवर दास जी ही मुख्यमंत्री बनेगें,और ये सभा पूरे झारखण्ड में ऐतिहासिक सभा होगी।