15.10.2019
धनबाद
झरिया के जामाडोबा दामोदर नदी में मंगलवार को अचानक भारी मात्रा में दुसित तेल आने से जामाडोबा जल संयंत्र को अचानक बन्द करना पड़ा।वक्त रहते प्लांट के कर्मचारी और इंचार्ज ने प्लांट बन्द कर दिया।प्लांट के कर्मचारी और इंचार्ज की सूझबूझ से प्लांट सहित 12 लाख की जनता तेल वाली दुसित पानी से हुए सुरक्षित।मामले की जानकारी प्लांट के इंचार्ज ने अपने उच्च अधिकारियों को दी ,जानकारी मिलते ही माडा के अधिकारी हरकत में आये ओर जांच में जुट गए ,आनन फानन में टेक्निकल के अधिकारी और माडा के एसडीओ भी जामाडोबा जल संयंत्र पहुँचे और नदी का निरीक्षण किया ,निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने कर्मचारियों को जांच करने को कहा कि नदी में दुसित तेल कहाँ से आ रही है।जांच के उपरांत माडा के कर्मचारियों को पता चला कि दामोदर नदी में तेल वाली दुसित पानी चन्द्रपुरा पावर प्लांट से छोड़ा गया है ,जिसके बाद माडा के कर्मचारियों ने इसकी जानकारी अपने बिभाग को दी।जानकारी मिलते ही माडा के अधिकारी और कर्मचारी चन्द्रपुरा पावर प्लांट के HRD से मिले और जल्द से जल्द दामोदर नदी में दुसित तेल छोड़ने से रोकने को कहा माडा के अधिकारियों की बात सुन चन्द्रपुरा प्लांट के HRD ने अपने कर्मचारियों को जल्द से जल्द दुसित तेल रोकने का निर्देश दिया।अब देखना यह है कि दामोदर नदी में आया दुसित तेल कब तक साफ होता है।क्या पूरी तरह तेल की मात्रा पानी से जल्द निकल जायेगी या फिर दूषित पानी ही सफ्लाई कि जाएगी।