15.10.2019
रिपोर्ट- भूली संवाददाता
धनबाद
भूली झारखंड मोड़ स्थित मिशन मोदी अगेन पी एम के कार्यालय में प्रदेश प्रवक्ता डॉ बालेश्वर कुशवाहा ने प्रेस वार्ता किया।डॉ बालेश्वर कुशवाहा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड में मिशन 65 को लेकर हम अभियान चला रहे हैं।आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सपनो का झारखंड बनाने में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है।आगामी विधानसभा चुनाव में टुंडी विधानसभा से टुंडी का भूमिपुत्र विशाल कुमार सिन्हा जो मिशन मोदी अगेन पीएम के प्रदेश अध्यक्ष जिन्होंने लोकसभा चुनाव में अपनी महती भूमिका निभाया और विधानसभा चुनाव के लिए अबकी बार 65 पार के अभियान में पूरे झारखंड में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। डॉ बालेश्वर कुशवाहा ने टुंडी विधानसभा से मिशन मोदी अगेन पीएम के प्रदेश अध्यक्ष विशाल कुमार सिन्हा को प्रत्याशी बनाने की मांग आदरणीय मुख्यमंत्री रघुवर दास जी से की गई है।अगर पार्टी नेतृत्व विशाल कुमार सिन्हा जी को टुंडी से प्रत्याशी बनाती है तो ऐतिहासिक जीत होगा।डॉ बालेश्वर कुशवाहा ने 17 अक्टूबर को विशाल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में टुंडी में मुख्यमंत्री जी का जन अशीर्वाद यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा।मौके पर रामदुलार राय, जगदीश जी, राहुल राउत आदि मौजूद थे।