14.10.2019
धनबाद
झरिया में उपायुक्त के दौरे का मुख्य कारण यह है कि पुरुष मतदाता सूची के अपेक्षा में महिला मतदाताओं की सूची काफी कम है ,जिसे लेकर उपायुक्त ने खुद झरिया सीईओ के साथ डोर टू डोर मतदात सूची की जानकारी ली ,साथ ही उपायुक्त ने राजा तालाब की सफाई का भी जायजा लिया और जल्द राजा तालाब की सफाई का निर्देश दिया।झरिया सीईओ राजेश कुमार की माने तो झरिया में बीएलओ और सुपरवाइजर के द्वारा 12 -11 से 20-11तक सत प्रतिसत महिलाओं को मतदाता सूची में जोड़ना है।साथ ही बीएलओ ओर सुपरवाइजर को सीईओ को यह प्रमाण भी देना है की सत प्रतिसत महिला को मतदाता सूची से जोड़ दिया गया है।