13.10.2019
AKS डेस्क
धनबाद मुख्यमंत्री का दो दिवसीय धनबाद दौरा 16 एवम 17 अक्टूबर को संभावित है। इस संबंध में आज धनबाद समाहरणालय के सभाकक्ष में विधि व्यवस्था की समीक्षा हेतु उपायुक्त महोदय की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई थी।इस बैठक में उपायुक्त महोदय द्वारा मुख्यमंत्री महोदय के दौरा से संबंधित संभावित रुट पर वाहनों के सुचारू रूप से आवागमन हेतु निर्देश दिया गया। साथ ही किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में त्वरित रूप से निपटने हेतु सिविल सर्जन को समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा करते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को स्थिति सामान्य रखने एवम सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया।उपायुक्त महोदय द्वारा इस संबंध में बताया गया कि 15 अक्टूबर के अपराह्न में इस सम्बंध मे विस्तृत रूप से जानकारी उपलब्ध कराने हेतु पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जाएगा।बैठक में नगर आयुक्त, धनबाद नगर निगम, सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पुलिस अधीक्षक (नगर), सभी पुलिस उपाधीक्षक, सभी अंचलाधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी DTO ओम प्रकाश यादव उपस्थित रहे।