13.10.2019
AKS डेस्क
धनबाद
झरिया/तय समय सीमा के अनुसार आज एक बैठक श्रीराम लॉज चार नंबर टैक्सी स्टैंड झरिया में समाज सेवी संस्था बनाने के लिए रखी गई थी जिसका मुख्य उद्देश्य संस्था का नाम रखना था जिसमें आज सबकी सहमति से संस्था का नाम "जीवन सहयोग"रखा गया और अनेक बातों पर चर्चा हुई और चर्चा का निष्कर्ष यह निकला कि हम लोग चिकित्सा संबंधित लोगों की मदद के लिए हमारी टीम हर संभव कार्य करेगी आज इतने लोगों का प्यार और जुनून देखकर दिल बहुत खुश हो गया अब हमें लगता है हम लोग इस संस्था को एक बहुत ऊंची ऊंचाई पर ले जाएंगे बस आप लोगों का साथ और प्यार साथ रहना चाहिए।