12.10.2019
धनबाद
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के धनबाद आगमन को लेकर टीम धनबाद की बैठक झरिया कार्यालय में हुई।भाजपा नेता बिनय सिंह और भाजपा नेता अभिषेक सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए,बैठक में सदस्यों के बीच मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत करने को लेकर चर्चा हुई,बैठक में निर्णय लिया गया है कि पूरे कोयलांचल में टीम धनबाद के सदस्य मुख्यमंत्री जी का स्वागत करेंगे और मुख्य रूप से झरिया के किसी स्थान पर मुख्यमंत्री जी का भव्य स्वागत करेंगे,भाजपा नेता बिनय सिंह ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व पूरे झारखंड में विकास का बेहतरीन कार्य हुआ है,गरीब असहाय परिवारों को उनका हक मिला है जिससे आमजन में भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर उत्साह है,भाजपा नेता अभिषेक सिंह ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है जिससे हमने आज तक जितने भी परिवार को सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ा है,फिर से डबल इंजन की सरकार बनानी है जिससे झारखंड के चौमुखी विकास हो,बैठक की अध्यक्षता जितेंद्र प्रसाद जी ने किया,बैठक में मुख्य रूप से तेज बहादुर सिंह,जितेंद्र प्रसाद,रणधीर सिंह,अमरेश कुमार,मेघु यादव,विक्रम सिंह,अमन सिंह,मनोज यादव,तनवीर आलम,रिज़वान शाह,गौरव सिंह आदि सदस्य थे