12.10.2019
AKS डेस्क
झरिया: आस्था का त्यौहार छठ महापर्व को ध्यान में रखते हुए विधायक संजीव सिंह की पत्नी सह भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने जल्द से जल्द राजा तालाब साफ कराने को कहा है। जिसके बाद शनिवार को यहां साफ सफाई का काम चालू कर दिया गया है। इस दौरान निगम के कार्यपालक पदाधिकारी रितेश सिंह व सुपरवाईजर सागर गुप्ता को विधायक प्रतिनिधि अखिलेश सिंह व बाबु जैना ने अच्छे तरह से सफाई करवाने की बात कही। भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहा कि विगत आठ वर्षों से सफाई अभियान चलाकर साफ कराई जाती है। इसबार भी सफाई अभियान चल रहा है। किसी भी छठ व्रतधारी को असुविधा नहीं होने दी जाएगी। विधानसभा चुनाव के बाद इसके सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। रागिनी सिंह ने हर एक दिन सफाई की रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने सफाई के लिए दस दिनों का समय दिया है। रागिनी सिंह ने कहा कि यह आस्था का पर्व है और इस तालाब में हजारों व्रतधारी छठ पूजा करने आते हैं। दुर्गा पूजा से पहले सिर्फ घाट की सफाई कराई गई थी। अब पूरे तालाब को साफ करना है। इस दौरान भाजपा नेता स्वरूप भट्टाचार्य, उमेश यादव, अभिषेक पांडे, विधायक प्रतिनिधि अखिलेश सिंह, बाबु जैना, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी बप्पी बाउरी, रघु कुमार, राहुल कुमार आदि थे।