10.10.2019
AKS डेस्क
धनबाद भक्ति एल्बम तू ही दुर्गा तू ही काली के सफलता पर बाल्मीकि धर्म समाज झारखंड प्रदेश ने गायक अविनाश कुमार को बधाई दी है। झरिया निवासी जाने-माने भजन गायक छीतर लाल ढेंड़वाल के सुपुत्र है। मां दुर्गा के भक्ति भजनों का एल्बम तू ही दुर्गा तू ही काली सोनोटेक कंपनी दिल्ली द्वारा रिलीज किया गया है इस वीडियो एल्बम में अविनाश कुमार द्वारा गाये गए भजनों ने यूट्यूब पर धूम मचा दी है। इस एल्बम को काफी लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है। अविनाश कुमार गीत संगीत के क्षेत्र में अपने पिता चित्र लाल के साथ 10 वर्ष की उम्र से ही भक्ति जागरण में भजन गाते चले आ रहे हैं। इस दौरान जागरण प्रोग्राम में बिहार बंगाल झारखंड आसाम जैसे राज्यों में बड़े-बड़े जाने-माने गायक जैसे कल्पना सुनील छैला बिहारी मनोज तिवारी गुड्डू रंगीला वह पवन सिंह जैसे बड़े-बड़े गायको एवं कई टीवी प्रोग्राम में मंच साझा करते आ रहे हैं। लगातार संगीत की दुनिया में वाल्मीकि समाज का नाम रोशन कर रहे हैं अविनाश कुमार की लगातार संगीत की दुनिया में कामयाबी पर पूरा झारखंड प्रदेश वाल्मीकि समाज अपने आप को गौरान्वित महसूस कर रहा है। बधाई देने वालों में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष श्याम बिहारी कांगड़ा, भावाधस के प्रदेश महामंत्री सह कांग्रेस नेता गंगा बाल्मीकि, अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भगत वाल्मीकि, समाजसेवी भोला भारती गिरधारी लाल चंदेलिया पप्पू कुमार, रामेश्वर अटवाल, ललित कुमार चंदेलिया, राजू सांवरिया, बाबूलाल सुंगत, लेखराज चांवरिया, निर्मल कुमार, लखन, अजीत कुमार राणा, विशु, बजरंग घारू, मोहन गोयर, राम अवतार कांगड़ा ऋषि कुमार, मंटू लखन, किशन तमोली, शंकर बाल्मीकि राधेश्याम बाल्मीकि, जुगल किशोर बाल्मीकि, आदि सहित सैकड़ों लोगों ने अविनाश कुमार को बधाई दी