09.10.2019
AKS डेस्क
धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के मनोरमा सदन सुभाष नगर भेलाटाँड़ निवासी प्रदीप पाण्डेय के घर बीती रात लाखो की चोरी की घटना घटी है।घटना के बारे में भुक्तभोगी बने बताया कि दुर्गा पूजा उपलक्ष्य के पूजा कार्य हेतु सह परिवार अपने पैतृक निवास कुमारधुबी दिनांक 06.10.2019 को गए थे।कल जब मनोरमा सदन सुभाष नगर वापस बरवाअड्डा पहुँचे तो पाया कि हमारे घर का ताला टूटा हुआ है।घर का समान बिखरा हुआ है।सारे अलमारी,दिवान का ताला तोड़कर उसमे रखे लगभग 15 हजार रुपये नगद,2 माइक्रोमैक्स एलएडी टीवी 32",तथा अनुमानित 3 लाख के सोने के जेवरात जिसमे 1 गले का हार,2 जोड़ा सोने का कंगन,सोने की अंगूठी, चांदी के सिक्के तथा घर के वर्तन चोरी हो चुकी हैं।तभी मेने डायल 100 पर घटना की सूचना दी।सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना के पुलिस हमारे घर पहुँचकर घटना की जानकारी ली।और घटनास्थल का निरीक्षण किया।वही भुक्तभोगी ने घटना की लिखित शिकायत कर उपयुक्त जांचोपरांत आवश्यक कार्यवाही की मांग की है।जिससे चोरी हुआ समान की बरामदगी हो सके।