06.10.2019
बिग ब्रेंकिंग
धनबाद :बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो पर केस दर्ज किया गया। बीजेपी नेत्री ने ढुल्लू महतो पर यौन शोषण का आरोप लगाया था।वहीं इस मामले में गिरिहीड के पूर्व सांसद रविन्द्र पाण्डेय पर भी केस दर्ज किया गया है।रविन्द्र पाण्डेय पर भी बीजेपी की महिला कार्यकर्ता ने यौन शोषण की कोशिश का आरोप लगाया था। धनबाद के कतरास थाने में मामला दर्ज हुआ है। एसएसपी ने मामले की पुष्टि की है।बता दें कि भाजपा के दो दिग्गज बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो और गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय यौन शोषण के आरोपों में फंसे हुए हैं। ढुल्लू महतो प्रकरण के बाद भाजपा की एक महिला नेत्री ने पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय पर यौन शोषण के प्रयास का आरोप लगाया था। महिला नेत्री ने इस संबंध में कतरास थाने में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी।इससे पहले एक दूसरी महिला नेत्री ने आरोप लगाया था कि विधायक ढुल्लू महतो संबंध बनाने के लिए उस पर इतना दबाव बना रहा है कि उसे आत्मदाह करने के लिए मजबूर होना पड़ा था।