06.10.2019
झरिया: विधायक संजीव सिंह की पत्नी सह भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने झरिया के टैक्सी स्टैंड स्थित मां मंगला चंडी, लोदना रक्षा काली पूजा पंडाल, बनियाहीर स्थित पूजा पंडाल पहुंची। विधिवत पूजा अर्चना कर मां से आशीर्वाद मांगा। वहीं कई पूजा पंडाल व सजावट को देख जमकर तारिफ भी की। रागिनी सिंह ने कहा कि झरिया में हमेशा खूबसूरत पंडाल बनते आ रहे हैं। इस बार भी सभी पंडाल घूम चुकी हूं। माता के दर्शन कर लोगों के लिए प्रार्थना किया है। नवमी की संध्या धुनची नाच काफी अच्छा लगता है। इस दौरान राजकुमार अग्रवाल, रमेश पांडे, अरुण साव, धनेशवर गुप्ता, अखिलेश सिंह, बाबु जैना, अभिषेक सिंह, रंजीत रवानी, पिंकू चौबे, भोला सिंह, पप्पू शर्मा, रघु कुमार, सिद्धार्थ सिंह आदि उपस्थित थे।