04.10.2019
रिपोर्ट- वरुण वैद्य
धनबाद।बी सी सी एल के मुनीडीह वाशरी में कार्यरत कोल सैम्पलिंग मज़दूर मनोज सिंह उम्र 40 वर्ष की मौत बीती रात कार्यस्थल पर ही हो गई।जिसकी जानकारी आज सुबह 6 बजे जब उसके सहयोगी प्रथम पाली में काम पर आया।तो उसको उठाने का प्रयास किया किन्तु बेहोश जानकर अपने अधिकारी को खबर किया।तदोपरान्त मुनीडीह हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने जांच किये।तथा उसे मृत घोषित किया। प्रबन्धन द्वारा मुनीडीह ओ पी पुलिस को घटना की सूचना दी गई।वही मृतक के परिजनों ने शव को मुनीडीह वाशरी में रखकर नियोजन की मांग करने लगे। वही घटना की जानकारी मिलते ही श्रमिक प्रतिनिधियो घटनास्थल पहुँचकर मृतक के आश्रित को नियोजन हेतु बीसीसीएल प्रबंधक से वार्ता किये जिसमे मृतक की पत्नी रूबी देवी को प्रोविजनल नियोजन दे दिया गया। बेनेवालेंट फण्ड से 50000 रुपये की राशि तत्काल आश्रित को दी गई।वही वार्ता में प्रबंधन की ओर से उप महाप्रबंधक एन के सुरेश,ए पी एम मनीष मिश्रा, प्रोजेक्ट मैनेजर हरेन्द्र मिश्रा ,श्रमिक प्रतिनिधियों की ओर से पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक ,रमेश सिंह,विनोद मिश्रा, बिरेन गोप, बी एन सिंह एवम अन्य उपस्थित थे। वही मुनीडीह पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद पीएमसीएच भेजा दिया है।