02.10.2019
धनबाद केंदुआ पुल में हाई मास्ट लाइट तीन माह से खराब है।विभाग है उदासीन।हाई मास्ट लाइट का मरम्मत या बदलने के लिए नहीं हो रहा कोई प्रयास।केन्दुअपुल पर नगर निगम द्वारा हाई मास्ट लाइट लगाये गए थे। लेकिन ये लाइट सिर्फ दिखावे के लिए लगा हुआ है। आज करीब तीन महीनो से बंद है यह लाइट। इस पर जन प्रतिनिधि और अधिकारी का भी ध्यान नहीं है।और न ही इसका मरम्मत पर किसी का ध्यान है। ये अपने आप में बहुत बड़ी विडम्बना है।दुर्गा पूजा को देखते हुए भी किसी ने इसे ठीक करना का काम नही किया।शाम होते ही अंधेरे का मौहोल बन जाता है।समय से इसी ठीक किया जाता हो आज केन्दुआ बाजार में आ रहे राहगीरो को अंधेरे का सामना नही करना पड़ता।अभी भी इस पर ध्यान देने की जरूरत है।