01.10.2019
धनबाद में अगले कुछ ही दिनों में विधानसभा चुनाव के रणभेड़ी बजने वाली है। ऐसे में धनबाद कोयलांचल में राजनैतिक पारा चढ़ चुका है। इसी क्रम में मंगलवार को धनबाद के एक निजी होटल में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा नारी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह,सांसद पशुपति नाथ सिंह और विधायक राज सिन्हा के अगुवाई में सैकड़ों महिलाओं ने भाजपा का दामन थामा ।पार्टी में शामिल होने वाली महिलाओं का भाजपा का पट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि कहा कि महिलाओं का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में बढ़ा है। उज्जवला योजना, में जमीन रजिस्ट्री समेत तमाम योजनाएं हैं जिसे झारखण्ड की भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए लागू किया और इसका सीधा लाभ महिलाओं को मिला यही वजह है कि आज सैकड़ों महिलाएं पार्टी से जुड़ रही हैं।जबकि विधायक राज सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकाश के नारे के साथ आगे बढ़ रही है और इसका परिणाम आने वाले विधानसभा में एक बार फिर से देखने को मिलेगा।वहीं सांसद पशुपति नाथ सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अब तक गांधी के सरनेम का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ लेने के लिए किया है जबकि भारतीय जनता पार्टी सही मायने में महात्मा गांधी के विचारों को धरातल पर लागू करने में लगी हुई है ।दलितों को उनका अधिकार देना हो या पिछड़ों को उनका हक या फिर सामाजिक समरसता की बात हो हर एक जगह भारतीय जनता पार्टी अपने नीतिगत सिद्धांतों के माध्यम से गांधी जी के विचारों को देश में लागू करने में जुटी हुई है।