25.09.2019
रिपोर्ट- वरुण वैद्य
धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में दो नाबालिग बहनों से सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी है। मनचलों का एक समूह दोनों नाबालिगों को पकड़कर राजकीय मध्य विद्यालय नयाडीह कुसुंडा के अंदर ले गया। इसके बाद देर रात तक दुष्कर्म किया। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद केंदुआडीह थाना की पुलिस दुष्कर्मियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही है।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस रेस हुई।दोनों नाबालिग बहनों को मेडिकल जांच के लिए धनबाद के पीएमसीएच में भेजा गया है।घटना को अंजाम देने वाला मनचलों का समूह गोधर रवानी बस्ती का बताया जाता है।वही देर शाम एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई हैं।जिसका नाम आकाश वर्मा है।इसके अलावे राजा रवानी ,सोनू रवानी,प्रेम रवानी,अंकित रवानी भी इस घटना में आरोपी है।सभी लोगो ने सामूहिक रूप से बारी बारी से दोनो बहनों के साथ दुष्कर्म किया.वही केंदुआडीह पुलिस बाकी सभी आरोपियों की तलाश में जुट गई है।जल्द सभी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।