25.09.2019
धनबाद
आजीविका सरस मेला में स्पाईस चप्पल उत्पादक समूह के स्टॉल में विभिन्न प्रकार के मजबूत एवं टिकाऊ हवाई चप्पल उपलब्ध है।इसकी संचालिका मीना देवी ने बताया कि वे साहेबगंज से यहां आकर अपना स्टॉल लगाई है। उन्होंने बताया कि साहेबगंज में उनका स्पाईस चप्पल उत्पादक समूह है। इसे झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी से वित्तीय सहायता प्रदान की गई थी।मीना देवी ने बताया पहले समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद समूह को ₹ 1,50,000 की वित्तीय सहायता प्रदान की गई। इसके बाद समूह की 25 महिलाएं मिलकर हवाई चप्पल और उसका फिता मशीन से बनाते हैं।उत्पादन शुरु करने के बाद समूह को आमदनी होने लगी। धीरे-धीरे करके समूह ने झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी से प्राप्त वित्तीय सहायता की भरपाई कर दी।एक दिन में समूह की महिलाएं 300 जोड़ी हवाई चप्पल बनाती है। जिसकी औसतन कीमत 120 से 150 रुपए है।समूह अपने उत्पाद को साहेबगंज जिले की विभिन्न दुकानों में होलसेल दर पर बेचती है। इससे समूह की अच्छी आमदनी हो जाती है और सभी का गुजारा चल जाता है।